आप भी अपने अनुभवों से अवगत कराएँ















 मित्रों आज अपने वैवाहिक जीवन के बारह बरस पूरे करने के अवसर पर अपने अनुभव बाट रहा हूँ ,आप भी अपने अनुभवों से अवगत कराएँ
--


बारह बरस में बदल जाते हैं  , दिन   घूरे के
बारह बरस में हो जाते पति यार  जमूरे से 


बारह बरस जीवन होता है , यारों कुत्ते का
बारह बरस में हो जाता पति कुकुरमुत्ते सा


बारह बरस स्कुल  में काट के  मिल जाता कालेज़
बारह बरस के  बच्चे हासिल कर   लेते 'नालेज़'


बारह बरस में  चंद्रमुखी बन जाती है ज्वाला 
बारह बरस का   दाम्पत्य कर देता है' लाला '

बारह बरस में सीधा सच्चा बन जाता है    घाघ
बारह बरस  में लगे जंवाई ससुर को काला नाग

बारह बरस में कटरीना भी  टुनटुन बन  जाती है 
बारह बरस में अरमानो की धूनी    सज जाती है 


बारह  बरस में माशूका के बच्चे मामा  कहते 
बारह बरस के बाद ज़ुल्म सब हंसकर  हैं सहते

बारह बरस हो गए पथिक जी अब मत हुक्म चलाओ 
बारह बरस हो चुके,    मौन हो अपनी खैर मनाओ 

अभी तो पौ  है बारह, जाने कब बारह बज जायें
यह तो तय है बारह बरस  ये लौट कभी न आयें 

 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदी के विकास में विदेशी विद्वानों का योगदान

विभाजन और साम्प्रदायिकता के स्रोत: सर सैय्यद अहमद खान

मंगल पांडे का बलिदान दिवस